Skip to main content

हिमाचल का पहला स्मार्ट सरकारी स्कूल- छात्र Biometric Machine से लगाते हैं Attendance

किन्नौर के कोठी प्राइमरी स्कूल में CCTV और वाटर प्यूरीफायर की भी हैं सुविधा

हिमाचली हलचल।। हिमाचल के किन्नौर जिला कहने को तो जनजातीय क्षेत्र है, लेकिन यहां स्थित कोठी प्राइमरी स्कूल स्मार्ट स्कूल की श्रेणी में आता है। इस स्कूल की खास बात ये है कि यहां के अध्यापक तो छोड़ो स्कूली छात्र भी Biometric Machine से हाजिरी लगाते हैं। जनजातीय इलाके में स्थित इस स्कूल में इस प्रकार की सुविधाएं होना प्रदेश शिक्षा विभाग और दूसरे स्कूलों के लिए एक मिसाल है।



स्कूल में बच्चों की हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों से हो रही पढ़ाई


इतना ही नहीं, इस स्कूल CCTV कैमरे और वाटर प्यूरीफायर भी लगाए गए हैं।  स्कूल में लगाए गए CCTV और Biometric Machine स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर पर लगाए है। इस बारे में शिक्षक त्रिलोक नेगी का कहना हैं कि 2017 में ही स्कूल में बच्चों को ये फैसिलिटी देना शुरू कर दी गई थी। इसके साथ ही स्कूल में कंप्यूटर्स की भी सुविधा है, वहीं अंग्रेजी और हिंदी, दोनों माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

627 Post Code Clerk की परीक्षा 30 सितंबर को

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हिमाचली हलचल।। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। जिन-जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे परीक्षा से पंद्रह दिन पहले अपने एडमिट कार्ड आयोग की बेवसाइट पर डाउनलोड कर सकते है। ये जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी। इस दिन होगी ये परीक्षाएं- Post Code 657 खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा 23 सितंबर को सुबह के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 649 असिस्टेंट प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को सुबह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में चालक भर्ती परीक्षा 26 सितंबर को शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 627 लिपिक की परीक्षा 30 सितंबर, पोस्ट कोड 645 एलोपैथी लैब सहायक की परीक्षा 30 सितंबर को सायंकालीन सत्र पोस्ट कोड 692 लिपिक 28 अक्तूबर सुबह के सत्र में होगी।