Skip to main content

बिना कोचिंग लिए HAS परीक्षा पास कर चमकाया नाम

सालाना 13 लाख की नौकरी करने वाले घुमारवी के बबनेश की मेहनत रंग लाई

हिमाचली हलचल।। कहते है ना कि मन में कुछ कर दिखाने का जुनून हो तो हर बड़ी से बड़ी बाधा को भी पार करना आसान हो जाता है। जी हां, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हिमाचल के घुमारवी के हटवाड़ गांव के बबनेश ने प्राईवेट सेक्टर में सालाना 13 लाख की नौकरी छोड़ देश की सेवा करने का रास्ता चुना।



जॉब के साथ-साथ ऑनलाइन ही अपनी पढ़ाई को जारी रखा


बता दें तो इस होनहार ने सच्ची मेहनत और दृड़ संकल्प के साथ ऑनलाइन ही अपनी पढ़ाई को जारी रखा। इस होनहार का कहना है कि जरूरी नहीं है कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही HAS और IAS की परीक्षा पास कर सकते हैं। एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा भी अगर सच्ची लगन से पढ़ाई करें तो सब मुमकिन हो सकता है।

सरकारी स्कूल से की है 12वीं तक की पढ़ाई

उनका कहना है कि उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई हटवाड़ सरकारी स्कूल से ही पास की है। इसके बाद B.Tech जेपी यूनिवर्सिटी एमपी से की। इन्होंने बेंगलुरू में कई कंपनियों में काम किया है। लेकिन बचपन से ही इनका सपना समाज सेवा करना रहा, जो उन्होंने पूरा कर दिखाया है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।