Skip to main content

SP दिवाकर को डीजीपी डिस्क Award

पुलिस विभाग में बेहतर सेवाएं देने के लिए मिला सम्मान

हिमाचली हलचल।। पुलिस विभाग में बतौर SP बेहतर सेवाएं देने के लिए जिला ऊना के एसपी दिवाकर शर्मा को डीजीपी डिस्क अवार्ड प्रदान किया जाएगा। डीजीपी सीताराम मरडी ने वीरवार को इसकी घोषणा करते हुए पुलिस हैडक्वार्टर को डीजीपी डिस्क तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। 

पत्र में लिखा गया है कि SP दिवाकर शर्मा ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 28 मामले पंजीकृत किए, जिनमें 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा माइनिंग एक्ट के तहत 100 चालान किए गए, जिसमें उन्होंने स्वयं कई टिप्पर जब्त किए। वहीं, उन्होंने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाकर इस अनैतिक कार्य में संलिप्त कई पुलिस कर्मियों के चेहरे उजागर किए। 

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Girls go missing in Bhunter- 22 सितंबर से स्कूल से घर नहीं लौटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर तेज की जांच हिमाचली हलचल।। कुल्लू जिले के भुंतर से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। ये दोनों लड़कियां 22 सितंबर को घर से सुबह स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। दोनों लड़कियों के परिवारों ने उन्हें हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। लड़कियों के परिजनों ने भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियां भुंतर के साथ लगते गांव की है। पुलिस ने नाबालिगों की तलाश के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Reliance Jio का धमाका, एक साल के लिए प्राइम मेंबरशिप Free

प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू कराने के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क हिमाचली हलचल।। Reliance Jio ने एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स को खुशखबरी दे दी है। Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए जियो प्राइम मेंबरशिप को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 31 मार्च 2018 तक जिसने भी जियो प्राइम मेंबरशिप ली होगी, वे अगले एक साल तक बिना कोई शुल्क चुकाए जियो प्राइम मेंबरशिप का फायदा उठा सकेंगे। यानी जियो के मौजूदा ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। रिलायंस जियो के मुताबिक सभी जियो प्राइम मेंबर्स जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक की सब्सक्रिप्शन ली है उन्हें अगले एक साल तक सर्विस मिलती रहेगी। इसके लिए उन्हें कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देने होंगे। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड है, यह कब खत्म होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर आप जियो के प्राइम मेंबर हैं और 31 मार्च से पहले आपने इसके लिए रजिस्टर किया है तो आपको आगे की सर्विस के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे। स्मार्टफोन में MyJio ऐप डाउनलोड करना है और यहां आपको Compli...