Skip to main content

Jawalamukhi में 22 को जो दौड़ेगा सबसे तेज, उसे मिलेगा 2 लाख

अल्टीमेट सरवाईवल कैंपसाइट और फोर्टिस कांगड़ा द्वारा होगी मैराथन

हिमाचली हलचल।। ज्वालामुखी के जजवाड़ में 22 अप्रैल को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में जीतने वाले विजेताओं को 2 लाख रुपये के इनाम बांटे जाएंगे। इस मैराथन का आयोजन अल्टीमेट सरवाईवल कैंपसाइट और फोर्टिस कांगड़ा द्वारा किया जा रहा है। 


32, 16, 10 किलोमीटर की  करवाई जाएगी मैराथन-


बता दें तो यह दौड़ 32, 16, 10 किलोमीटर की  करवाई जाएगी। 26 किलोमीटर की वॉक भी करवाई जा रही है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान अल्टीमेट सरवाईवल कैंपसाइट के डायरेक्टर मेजर आरसी. शर्मा, स्ट्रीट लैवल अवेयरनेस प्रोग्राम के फाउंडर मृगंका ढडवाल, फोर्टिस कांगड़ा से डा. मेहता ने बताया कि हिमाचल के यूथ में एडवेंचर के प्रति जागृति लाने, वूमेन सेफ्टी, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्नइसके अलावा 21 अप्रैल को महिला सुरक्षा पर सेमीनार का आयोजन भी किया जाएगा। 



इस मैराथन में हिमाचल की महिलाओं के लिए एंट्री फीस निशुल्क है, जबकि हिमाचल से बाहर की महिलाओं के लिए यह फीस 1000 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं टैंट में रहने, खाने के लिए अलग से 1000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेस में भाग लेने के लिए हिमाचल से बाहरी राज्यों से भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।