Skip to main content

कांगड़ा- मां ने पहले अपने 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर लिया Suicide

रक्कड़ गांव में हुई वारदात, पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजे शव

हिमाचली हलचल।। कांगड़ा जिले के रक्कड़ गांव में एक मां ने पहले अपने 2 बच्चों को मौत के घाट उतारा फिर खुद आत्महत्या भी कर ली। आत्महत्या और हत्या के पीछे क्या वजह रही है, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।


डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि रक्कड़ में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास एक बूढ़ी महिला मृतका की सास ने पुलिस चौकी आई और मृतिक महिला की देवरानी बीडीसी मेम्बर डोगरा के पास गई। उसने बताया कि उसकी बहु सुबह से दरवाजा नही खोल रही है । पुलिस मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एक महिला ने पंखें से लटकी थी वहीं उसके दोनों बच्चे मृत अवस्था में पड़े थे।

जानकारी के अनुसार मृतका ने पहले अपने बच्चों को जहर देकर मारा फिर खुद फंदे पर झूल गई। महिला का पति दिल्ली में दर्जी की दुकान करता था, जिसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, मृतक महिला ममता देवी की लव मैरिज हुई थी वो मृतिका पहले दिल्ली में ही रहती थी अब एक साल पहले ही रक्कड़ आए हुए थे ।

वहीं, पुलिस को छानबीन के दौरान कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है। फिलहाल पुलिस ने तीनों  शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।