Skip to main content

Posts

Accident- कार-ट्राले में जबरदस्त भिड़ंत, कांगड़ा निवासी की मौत

ऊना के तहत घंडावल में हुआ हादसा, मामला दर्ज हिमाचली हलचल।। ऊना के तहत घंडावल में कार-ट्राले में हुई जबरदस्त टक्कर में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय शर्मा निवासी गुलेर कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा निवासी अजय शर्मा अपनी कार में सवार होकर कांगड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान घंडावल के समीप पहुंचने पर उसकी कार और ट्राले में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि अजय ने हादसे के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के कारणों का खुलासा अभी नही हो पाया है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Accident-नदी में जा गिरी HRTC Bus, 4 की मौत, कई घायल

रिकांगपियो से हैंगो जा रही बस शाम सवा 6 बजे हुई हादसे का शिकार हिमाचली हलचल।। नूरपुर हादसे के अभी जख्म भरे भी नहीं थे कि किन्नौर में HRTC की बस नदी में जा गिरी, जिससे बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस रिकांगपियो से हैंगो जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार हादसा आज शनिवार शाम को करीब सवा 6 के आसपास हुआ। घायल लोगों का पुह आर्मी अस्पताल भर्ती किया गया है। वहीं, हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने शोक जताया है। मृतकों के परिजनों और घायलों को प्रशासन ने फौरी राहत प्रदान कर दी है। 

Jawalamukhi में 22 को जो दौड़ेगा सबसे तेज, उसे मिलेगा 2 लाख

अल्टीमेट सरवाईवल कैंपसाइट और फोर्टिस कांगड़ा द्वारा होगी मैराथन हिमाचली हलचल।। ज्वालामुखी के जजवाड़ में 22 अप्रैल को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में जीतने वाले विजेताओं को 2 लाख रुपये के इनाम बांटे जाएंगे। इस मैराथन का आयोजन अल्टीमेट सरवाईवल कैंपसाइट और फोर्टिस कांगड़ा द्वारा किया जा रहा है।  32, 16, 10 किलोमीटर की  करवाई जाएगी मैराथन- बता दें तो यह दौड़ 32, 16, 10 किलोमीटर की  करवाई जाएगी। 26 किलोमीटर की वॉक भी करवाई जा रही है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान अल्टीमेट सरवाईवल कैंपसाइट के डायरेक्टर मेजर आरसी. शर्मा, स्ट्रीट लैवल अवेयरनेस प्रोग्राम के फाउंडर मृगंका ढडवाल, फोर्टिस कांगड़ा से डा. मेहता ने बताया कि हिमाचल के यूथ में एडवेंचर के प्रति जागृति लाने, वूमेन सेफ्टी, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्नइसके अलावा 21 अप्रैल को महिला सुरक्षा पर सेमीनार का आयोजन भी किया जाएगा।  इस मैराथन में हिमाचल की महिलाओं के लिए एंट्री फीस निशुल्क है, जबक...

अब 2 साल की नहीं होगी B.Ed

अगले साल से छात्र  B.A, B.Sc, और B.Com, B.Ed चार साल में कर सकेंगे हिमाचली हलचल।। अगले साल से छात्र B.A, B.Ed चार साल में कर सकेंगे। इससे पहले अभी तक B.A करने में तीन और उसके बाद B.Ed करने के लिए दो साल लगते हैं। लेकिन अब 2 साल B.Ed कोर्स को बदलकर अब 4 वर्षीय B.A, BSc, और B.Com B.ed इंटीग्रेटिड कोर्स के रूप में पढ़ाए जाने की तैयारी है । इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय हरी झंडी दे चुका है। संभावना है कि 2018-19 के सत्र के बाद बीएड कोर्स का ये 2 साल का लास्ट बैच हो। शिक्षा विभाग की डीन प्रो. सुदर्शना राणा का कहना है कि जल्द प्रवेश शेडयूल जारी होगा। इसको लेकर एक बैठक हो चुकी है। 4 साल कोर्स को लेकर अभी फिलहाल कोई आदेश तो नहीं मिले हैं। प्रदेश निजी बीएड कॉलेज संघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा का कहना है दो वर्षीय कोर्स को बदलकर चार साल का इंटीग्रेटिड कोर्स 2019 से शुरू करने की चर्चा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी निजी बीएड कॉलेज संचालकों को होगी। 

Road Accident in Jawalamukhi road- SDM की पत्नी की मौत, 5 घायल

भंगवार के स्पॉट रेस्तरां के पास हुआ हादसा, 2 साल की बच्ची भी जख्मी हिमाचली हलचल।। ज्वालामुखी सड़क में आज भयावह हादसा होने से 1 की मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा आज लगभग दोपहर 3 बजे रानीताल के भंगवार के स्पॉट रेस्तरां के पास हुआ। दो कारों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार SDM नगरोटा बगवां सिद्धार्थ आचार्य की पत्नी डॉ. सोनिया आचार्य की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे का कारण हाई स्पीड बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका डॉ. सोनिया (30) अपनी 2 साल की बेटी और सास बीना के साथ अपने ससुराल बिलासपुर से वापस नगरोटा बगवां आ रही थी कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। डॉ. सोनिया आयुर्वेदिक अस्पताल नगरोटा के चाहड़ी में तैनात थी। सभी घायलों का इलाज टांडा में चल रहा है। कार का ड्राइवर भी टांडा में भर्ती है। वहीं जिस दूसरी गाड़ी के साथ टक्कर हुई वह गाड़ी नगरोटा हटवास निवासी रवि धीमान की है। इस टक्कर में 21 साल के रवि धीमान और 21 साल की ही प्रियंका उपाध्याय भी घायल हुए है उन्हें भी टाण्डा...

Cabinet Meeting- Junior Office Assistant (IT) के भरे जाएंगे पद, निजी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन

कैबिनेट की बैठक में लिए अहम फैसले, विद्या उपासकों के मानदेय में बढ़ोतरी हिमाचली हलचल।। शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में शिमला जल प्रवहन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) की स्थापना और ग्रेटर शिमला योजना क्षेत्र में अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए और कच्चे पानी सहित अन्य जगहों का प्रबंधन और वितरण के लिए मंजूरी दे दी। इसके अलावा सरकार ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों की तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्य कर रहे ग्राम विद्या उपासकों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया है। कैबिनेट ने मानदेय बढ़ाने के साथ विद्या उपासकों के लिए अलग स्थानांतरण नीति लागू करने पर भी मुहर लगाई। विद्या उपासकों को मानदेय बढ़ाने में दी राहत के साथ तीन प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि का प्रावधान भी किया गया है। वहीं, 12 दिनों का आकस्मिक अवकाश और 10 दिनों का चिकित्सा अवकाश प्रदान करने पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई है। इसके अलावा कैबिनेट ने स्मार्ट सिटी शिमला और धर्मशाला के लिए गठित विशेष प्रयोजन वाहन  (SPV) में 100 पद भरने का निर्णय लिया है। सरकार ...

स्कूली वाहन चलाने के लिए Kangra Dc जारी की विशेष हिदायतें

बच्चों की सुरक्षा मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक हिमाचली हलचल।। कांगड़ा जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूली वाहन चलाने को लेकर विशेष हिदायतें जारी की हैं। DC संदीप कुमार ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा मामलों को लेकर आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के संचालन को लेकर तैयार मानक प्रक्रियाओं का पालन तय करवाने पर जोर देते हुए कहा कि दुर्घनाएं रोकने के लिए स्कूल प्रशासन, अभिभावकों एवं सभी संबंधित विभागों को जागरूक होना होगा। DC संदीप कुमार ने जिलाभर में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों ‘ब्लैक स्पॉट’ को प्राथमिकता पर ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचआरटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘ब्लैक स्पॉट’ चिन्हित करने में बस चालकों की भी मदद लें और चालकों को यह हिदायत दें कि वे बस चलाते समय उनके ध्यान में आए दुर्घटना संभावित स्थलों के बारे में उन्हें सूचित करें। स्कूल प्रबन्धन के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं- DC ने कहा कि स्कूल प्रबन्धन के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं निर्धारित की गई हैं। इसके अनुसार ...